Thursday, October 29, 2026
 dipr
Homeगढ़वालचमोलीगैरसैंण में विधानसभा सत्र के बीच प्रदर्शन तेज, दिवालीखाल में कांग्रेस-यूकेडी कार्यकर्ताओं...
spot_imgspot_img

गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बीच प्रदर्शन तेज, दिवालीखाल में कांग्रेस-यूकेडी कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

 dipr

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन भराड़ीसैंण से लेकर दिवालीखाल तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर विधानसभा सदन में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सदन में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सदन की कार्यवाही के दौरान दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक अरविंद पांडेय, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, बंशीधर भगत और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनरल बीसी खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को याद कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंत्री गणेश जोशी भी सदन में श्रद्धांजलि दे रहे थे।

दिवालीखाल बैरियर पर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

विधानसभा सत्र के विरोध में दिवालीखाल में कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता करण माहरा समेत कई नेता बैरियर पर चढ़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे हटाने का प्रयास किया।

वहीं, जंगलचट्टी में यूकेडी, कांग्रेस और स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बैरियर तोड़ने का प्रयास किया और दिवालीखाल की ओर बढ़ने लगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी दिवालीखाल पहुंच गए, जहां यूकेडी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल

गैरसैंण-दिवालीखाल मार्ग पर जंगलचट्टी में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और यूकेडी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने दूसरी बार वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी बैरियर पर चढ़कर विरोध जता रहे थे और आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

यूकेडी नेता आशीष नेगी भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने में जुटी रही।

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments