Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडछेड़खानी का विरोध करने पर काटा कान

छेड़खानी का विरोध करने पर काटा कान

 dipr

कोतवाली रुद्रप्रयाग मैं प्रदीप सिंह रावत द्वारा एक तहरीर दी गई कि उनके ही गांव का निवासी मकान सिंह और हुकुम सिंह उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था वहीं बीच बचाव में आए उनके पुत्र पर मकान सिंह द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके बाई तरफ का कान कट गया, परिजनों द्वारा देर रात्रि में ही अपने पुत्र को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग ने पोक्सो अधिनियम के तहत मकान सिंह एवं हुकम सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गई है।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी दी है कि कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें रवाना की गयी हैं। पुलिस के स्तर से अस्पताल में भर्ती बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी है, जिसका वर्तमान समय में उपचार चल रहा है।

 

अक्षय कोड़े, एसपी रुद्रप्रयाग

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments