Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने अपने पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर करी श्रद्धांजलि अर्पित

सीएम धामी ने अपने पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर करी श्रद्धांजलि अर्पित

ब्यूरो:  अपने स्वर्गीय पिता श्री शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

“सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा में पूज्य पिताश्री स्व. शेर सिंह धामी जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके द्वारा एक सैनिक के रूप में माँ भारती की सेवा में किए गए कार्यों का स्मरण किया।

राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे। उन्होंने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही हमें भी सादगी, सत्य और समर्पण के मूल्य सिखाए। पिताजी मेरे लिए मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के सशक्त स्वरूप हैं। उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी मुझे हर निर्णय में दिशा देते हैं।

उनकी पावन स्मृतियां मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति….”

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments