Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडट्रेन में चढ़ते समय फिसला टीटी, काटना पड़ा पैर

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला टीटी, काटना पड़ा पैर

ऋषिकेश से हरिद्वार आ रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय टीटी का पैर फिसलने वह गंभीर रूप से घायल हो गये।बाद में टीटी का पैर काटना पड़ा। उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में टीटी को एम्स में भर्ती कराया गया है। आज सुबह ऋषिकेश से हरिद्वार आ रही पैसेंजर ट्रेन में तैनात टीटी सरीन कुमार जब ट्रेन में चढ़ रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गए। जब तक स्टेशन पर मौजूद रेलवे के अधिकारी कुछ कर पाते, तब तक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली । किसी तरह ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने रुकवाया और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे टीटी को बाहर निकला।

दुर्घटना में टीटी सरीन कुमार का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उनके माथे पर भी चोटें आई। आनन-फानन में रेलवे के कर्मचारियों ने टीटी सरीन कुमार को उपचार के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा।

Reported By: Ramesh Khanna

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments