Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमसूरी के पास पर्यटक बस हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला

मसूरी के पास पर्यटक बस हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला

 dipr

दिल्ली से मसूरी आ रही एक पर्यटक बस आज सुबह पानी वाला बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना लगभग सुबह 6:50 बजे की है जब सिटी कंट्रोल को सूचना मिली कि बस संख्या DD01 S 9078 रोड पर पलट गई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और बालूगंज चौकी प्रभारी मौके पर राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि एक 27 सीटर बस सड़क के किनारे पलटी हुई थी। बस में कुल 27 यात्री सवार थे जो रात 11:00 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हुए थे।

जांच में पाया गया कि बस जैसे ही पानी वाला बेंड के पास पहुंची, उसी दौरान बस की कमानी टूट गई, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में केवल एक यात्री, अर्चित शुक्ला पुत्र श्री गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें निजी वाहनों द्वारा मसूरी भेज दिया गया।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments