Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडलोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने बोला...

लोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने बोला हल्ला

 dipr

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समुदाय विशेष से जुड़े लोगों द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने एवं सरकार द्वारा समुदाय विशेष के हितों पर कुठाराघात/ शोषण के खिलाफ तहसील घेराव /प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायब नाजिर अभिनय को सौंपा |

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि पिछले कुछ समय से हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार जनता का ध्यान बाँटने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सिर्फ समुदाय विशेष को निशाना बनाकर उनके मकतबों/मदरसों को पंजीकरण के नाम पर उत्पीड़न एवं विकास प्राधिकरणों के जरिए नोटिस जारी करने व पर्याप्त समय दिए बगैर उनको सील करने की कार्यवाही कर रही है, जोकि सरकार का दोहरा मापदंड है, अन्याय है |

व्यवस्था है कि दीनी तालीम देने वाले मकतबों को पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होती | सरकार को चाहिए कि बगैर नक्शा पास कराये संचालित इन मकतब/ मदरसों को नक्शा पास कराने हेतु समुचित अवसर प्रदान करना चाहिए |अगर इनके द्वारा नक्शा नहीं पास कराए जाते तो सरकार कोई भी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है, लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं |

इसके साथ-साथ इनमें अध्यनरत छात्रों का हित भी सरकार को देखना चाहिए | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो समुदाय विशेष से इतर बगैर नक्शा पास कराये संचालित प्राइवेट विद्यालयों(कॉन्वेंट स्कूलों) सरकारी भवनों/ सरकारी विद्यालयों/ आंगनबाड़ी केंद्रो, चाहे वो निजी या सरकारी भवनों में संचालित हैं, क्या उनको भी सरकार नोटिस जारी करने व सील किए जाने की कार्रवाई करने का दम रखती है ! बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली है |

मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि समुदाय विशेष के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही व दोहरा मापदंड अपनाने को लेकर सरकार पर चाबुक चलाने का काम करे |

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments