Wednesday, November 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचार धाम यात्रा के दौरान चप्पे चप्पे पर होगी सुरक्षा...
spot_imgspot_img

चार धाम यात्रा के दौरान चप्पे चप्पे पर होगी सुरक्षा बलों की तैनाती

 dipr

ब्यूरो:  जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड पुलिस चार धाम यात्रा को लेकर अलर्ट हो गई है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि पुलिस सभी जगह चेकिंग अभियान चलाने में लगी है। धर्मशाला होटल रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस चेकिंग कर सुरक्षा का संदेश जनमानस को दे रही है।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति संदिग्ध दिख रहा है उसको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में लगी है। सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बार चार धाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई जा रही है। उत्तराखंड के बॉर्डर पर भी निगरानी और चेकिंग अभियान को तेज किया गया है।

 

राजीव स्वरूप आई जी गढ़वाल

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments