Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमसूरी में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए दीर्घकालिक विकास...

मसूरी में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए दीर्घकालिक विकास के निर्देश

 dipr

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं ताकि लाभार्थियों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके। बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावला, विलासपुर काण्डली, सिगली, बिष्ट गांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पेयजल कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गंभीर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र में टिकाऊ और प्रभावी विकास हो, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी उसका लाभ मिल सके।

 

Reported by: Shiv Narayan

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments