Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडविधायक पार्वती दास ने 2025-26 के बजट पर वित्त मंत्री को दी...

विधायक पार्वती दास ने 2025-26 के बजट पर वित्त मंत्री को दी बधाई

 dipr

विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऐतिहासिक बजट पेश करने पर वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर  विधायक पार्वती दास ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट देवभूमि उत्तराखंड में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, आयुष और पर्यटन के विकास को समर्पित है। यह बजट “NAMO” के सिद्धांतों नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत और ओजस्विता पर आधारित है जो राज्य के विकास के नए अध्याय की शुरुआत करते हैं। यह बजट समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। यह आर्थिक प्रगति को गति देते हुए वंचित वर्गों को नए अवसर, संसाधन और नीतिगत सहयोग प्रदान करेगा, जिससे समावेशी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण होगा।

विधायक पार्वती दास ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार का यह बजट उत्तराखण्ड को न केवल आर्थिकी के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा, जिससे राज्य का हर नागरिक विकास की यात्रा में भागीदार बनेगा।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments