Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडइंद्र विहार में जल संकट पर सख्त मंत्री जोशी

इंद्र विहार में जल संकट पर सख्त मंत्री जोशी

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत को अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये।

काबीना मंत्री ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव एवं मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता के बाद उन्हें पानी की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत रुपये एक करोड़ अठासी लाख के आंगणन की स्वीकृति अतिशीघ्र करवाया जाए। ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

Reported By: Arun Sharma

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments