Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधमंगलौर: चाकुओं से गुदा युवक का मिला शव

मंगलौर: चाकुओं से गुदा युवक का मिला शव

 dipr

क्राइम पेट्रोल : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गांव में 26 वर्षीय युवक की चाकुओं से गुदा शव गांव के श्मशान घाट के पास कूड़ेदान में मिला ।

गौर तलब है कि आज सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गाँव में शमशान घाट के पास कूड़ेदान में कुछ लोगों को एक युवक का खून से लथपथ शव दिखाई दिया जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम व पुलिस के आलाधिकारी पहुँचे। मृतक युवक की पहचान गाँव के ही निवासी अंकित कुमार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की चाकुओं से गोदकर बेदर्दी से हत्या की गई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बीती शाम से लापता था।
आज सुबह ही अंकित की हत्या की जानकारी उन्हें मिली है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव मिला है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पूरे मामले कि पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

देखे वीडियो:

 

शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात)

मृतक युवक का परिजन

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments