Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमहेंद्र भट्ट का पलटवार– धामी सरकार की पारदर्शी खनन नीति से रिकॉर्ड...

महेंद्र भट्ट का पलटवार– धामी सरकार की पारदर्शी खनन नीति से रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि

 dipr

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को पहले ही IAS अधिकारी बृजेश संत खारिज कर चुके हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आंकड़े साबित करते हैं कि चालू वित्तीय वर्ष तक खनन राजस्व में 3 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। पारदर्शी नीति के कारण माफियाओं से 8 गुना अधिक वसूली हुई, जिससे कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि राज्य की पारदर्शी और ईमानदार खनन नीति से प्रदेश की आर्थिक सेहत मजबूत हुई है और जनता को राहत मिली है।

भट्ट ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के समय कांग्रेस सरकार मात्र 335.27 करोड़ रुपये का खनन राजस्व छोड़ गई थी। लेकिन भाजपा सरकार के प्रयासों से इसमें लगातार वृद्धि हुई है। खासकर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 के बाद खनन राजस्व और माफियाओं से हुई वसूली ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1025 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है, जो 1100 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें खनन माफियाओं के हितों को साधती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शी नीतियों के तहत राज्य को राजस्व का लाभ पहुंचाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments