Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडअधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें

अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें

 dipr

भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़ टूटने से बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में मजदूरों के मलबे में दबने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकलने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह भारत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में बर्फ का बड़ा पहाड़ टूटा गया जिसमें 57 मजदूर दबे होने की सूचना मिली थी। सरकार तत्काल एक्शन लेते हुए 15 मजदूरों को बचा लिया है जबकि बाकी दबे 42 मजदूरों की खोज जारी है, सरकार उन्हें सकुशल निकालने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के कारण जहां कहीं भी सड़कों पर मालबा आया है उसे तुरंत हटाकर यातायात कनेक्टिविटी बहाल की जाए।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments