Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमाघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

देहरादून

माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुँच कर माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान का एक अलग ही महत्व होता हैं। विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हर की पैडी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैं।

श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही दान, जप, हवन कर रहे हैं।
माघ पूर्णिमा को प्रातः स्नान करके यदि सूर्य को अर्घ्य दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, लाल चन्दन, लाल वस्त्र, गेहूं का दान करें तो सूर्य का दोष समाप्त हो जाता है।

देश के कोने कोने से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच कर हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान कर अपने आपको बड़ा ही सौभाग्यशाली मान रहे हैं।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments