Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

हरिद्वार में नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

 dipr

हरिद्वार हर की पैड़ी के सामने नशे में धुत महिला ने सड़क को बना दिया तमाशा-घर,शराब के नशे में चूर महिला ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, राहगीरों का रास्ता रोक कर करने लगी अजीबो-गरीब हरकतें।

कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग महिला की हरकतों से परेशान नजर आए। हद तो तब हो गई जब महिला ने सड़क से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा। हंगामे के बीच महिला को एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठा कर मौके से ले जाती दिखी।

धर्म नगरी जैसे संवेदनशील और धार्मिक स्थल पर इस तरह के नशे और हंगामे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Reported By: Arun Sharma

 

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments