Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरिद्वार लेडीज क्लब द्वारा सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरिद्वार लेडीज क्लब द्वारा सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

 dipr

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरिद्वार लेडीज क्लब द्वारा नेहरू युवा केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने सर्वप्रथम सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कि शुभकामनाएं दी और कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब हम समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी कम से कम एक महिला को सशक्त कर सके।

महापौर किरण जैसल ने कहा की महिलाओं को उत्थान के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा और दशा मिलती रहे। डा0 संध्या शर्मा एवं डॉ0 सुजाता प्रधान ने कहा कि हमें समाज में आगे बढ़ाने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हमें हमारे समय में यही कहा जाता था कि लड़का होना जरूरी है, लड़कियों से वंश नहीं चला करता।

यह बात हमारे मन में हमेशा गहन चोट करती थी लेकिन हमारे माता – पिता ने हमेशा हमारा साथ दिया, जो आज हम इस मुकाम पर पहुंची हैं। विद्या विहार अकादमी की प्राचार्य शोभना पालीवाल एवं चिल्ड्रन एकेडमी के प्राचार्य श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चों को माता-पिता ही जागरुक कर सकते हैं। माता-पिता को चाहिए की बच्चों के हाथ में मोबाइल कम से कम दें। बच्चों को मोबाइल देने के पीछे कहीं ना कहीं घर में माता पिता का ही हाथ रहता है और बच्चे उनके गलत प्रयोग करते हैं।

स्कूल में तो बच्चे हम लोगों के साथ सिर्फ 4-5 घंटे रहते हैं लेकिन असली अध्यापक उनके मां-बाप ही होते हैं।

हरिद्वार लेडीज क्लब की अध्यक्ष शशी झा ने कहा की क्लब समय-समय पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए सामाजिक कार्य करता है। हर महिला हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा अवश्य होती है लेकिन उनको कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। हरिद्वार लेडीज क्लब प्रतिभावान बच्चों को अपने क्लब के माध्यम से मंच प्रदान करता है। लेडीज क्लब गरीब महिलाओं की शादी, बच्चों की पढ़ाई के लिए सामग्री, बच्चों के स्कूल के स्वेटर आदि भी उपलब्ध कराता है।

क्लब की उपाध्यक्ष नलिनी दीक्षित और संयोजक रचना शर्मा ने कहा की क्लब ने बहुत ही कम समय में बहुत से कार्य करकर महिलाओं को क्लब के साथ जोड़ा है। मीडिया प्रभारी संयोगिता झा ने महिला दिवस के उपलक्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई। जिसमें आज के समाज में महिलाओं की स्थिति तथा उनकी बढ़ती हुई उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज का पुरुष समाज किस नजर से महिलाओं को देखता है।

 

Reported By: Abhyudaya Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments