Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालचमोलीवाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट खुले, पूजा अर्चना कर सीएम...

वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट खुले, पूजा अर्चना कर सीएम धामी ने भी लिया आशीर्वाद

 

चमोली के वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के लिए खुल गए हैं। इस दौरान सीएम धामी भी पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि लाटू धाम वाण का विकास किया जाएगा। साथ ही आगामी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा।

सीएम ने अधिकारियों को राजजात यात्रा से संबधित कार्यों को शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं, सीएम ने थराली विधानसभा के कुलसारी में बनने वाले उपजिला अस्पताल को भी जल्द बनाने की बात कही।

मौसम खराब होने के चलते सीएम नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के लिए अधिकारियों की अलग से बैठक नहीं ले पाए। लेकिन मंच से निर्देशित करते हुए कहा कि वो खुद नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारी और कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments