Thursday, October 29, 2026
 dipr
Homeगढ़वालचमोलीहेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी, कपाट बंद होने से पहले...
spot_imgspot_img

हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी, कपाट बंद होने से पहले बढ़ी ठंड

 dipr

चमोली। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद यहां बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। यात्रा सीजन के समापन से ठीक पहले हुई बर्फबारी से क्षेत्र में सर्दी का असर तेज हो गया है।

हेमकुंड साहिब में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचते हैं। समुद्र तल से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस तीर्थस्थल में मौसम तेजी से बदलता है। इस सीजन में अब तक तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। देर रात हुई ताजा बर्फबारी के बाद यहां ठंड का असर और बढ़ गया है।

कल बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट कल बंद होने हैं। इसके साथ ही इस वर्ष की तीर्थयात्रा का समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने से एक दिन पहले हुई बर्फबारी ने क्षेत्र में सर्द मौसम का अहसास बढ़ा दिया है। यात्रा सीजन के अंतिम पड़ाव में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह मौसम का खास नजारा है।

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments