Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडश्यामपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 114 मरीजों की जांच

श्यामपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 114 मरीजों की जांच

 dipr

डोईवाला- हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र गौहरीमाफी रायवाला की ओर से श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 114 रोगियों ने परामर्श प्राप्त किया।

स्वामी राम हिमालयन विश्ववविद्यालय (एसआरएचयू) में संस्थापित हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से श्यामपुर बारात घर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ. अभय श्रीवास्तव व डॉ. नेहा शर्मा, डेंटल सर्जरी से डॉ. रेनू परमार, नेत्र रोग से डॉ. शीताभ शर्मा, स्त्री रोग विभाग से डॉ. प्रज्ञा, जनरल मेडिसिन से डॉ. तन्वी नागपाल, बाल रोग विभाग से डॉ. सना गुप्ता, त्वचा रोग विभाग से डॉ. रश्मि जिंदल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. नितेश गर्ग ने स्वास्थ्य शिविर में आए करीब 114 रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन सहित विभिन्न जांचें व दवा निशुल्क प्रदान की गयी।शिविर की खासियत रही कि फैमिली एडोपशन प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस छात्र-छात्राएं भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर में लेकर आए।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments