Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडपतंजलि एम्बुलेंस में आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

पतंजलि एम्बुलेंस में आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

 dipr

बाबा रामदेव की पतंजलि में कल रात अचानक एक एम्बुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और एंबुलेंस धू-धू कर जल गई। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी उसमें धमाके भी होने लगे।जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण किया लेकिन तबतक एंबुलेंस का केवल ढांचा ही बचा रह गया था।

बताया जा रहा है कि सीएनजी एंबुलेंस फेज वन से फेज टू की ओर जा रही थी इसी दौरान मुख्यद्वार के पास ही एंबुलेंस ने आग पकड़ ली।

 

Reported By: Ramesh khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments