Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडनगर निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक

नगर निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक

 dipr

निगम को रोजाना स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें मिल रही थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी दून में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जा रहा है नगर निगम ने स्वयं इस काम को बखूबी संभाल लिया है इसके लिए पहले 26 टीमें काम करती थी अब इन टीमों की संख्या बढाकर 40 की गयी है इसके अलावा स्ट्रीट लाइट्स की समस्या को लेकर हर वार्ड में मेंटिनेंस का काम शुरू किया गया है…

 

नगर निगम की प्रशासनिक प्रमुख, नमामि बंसल ने कहा कि इन सभी टीमों की मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड भी तैयार किया गया है इस बार योजना के अनुरूप जैसे लाइनमैन और कोर टीम इन सबके मोबाइल नंबर और नाम हर वार्ड में चस्पा किए जाएंगे अगर किसी वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो वहां के स्थानीय निवासी लाइनमैन या कोर टीम से सीधे संपर्क कर सकते है इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 9389262824 जारी किया गया जिसमें आप अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत कर सकते हैं निगम की टीम तुरंत आपके क्षेत्र में आएगी और लाइट की मेंटिनेंस करेगी।

नमामि बंसल, प्रशासनिक प्रमुख , नगर निगम, देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments