Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधहरिद्वार तहसील में फर्जी सहायक सक्रिय, सिस्टम पर उठे सवाल

हरिद्वार तहसील में फर्जी सहायक सक्रिय, सिस्टम पर उठे सवाल

 dipr

एक दिन पूर्व हरिद्वार तहसील में एक महिला लेखपाल के नाम से भूमि नामांतरण के लिए साढ़े चार हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी अनुज कुमार का महिला लेखपाल से संबंध ढूंढने में अब विजिलेंस और हरिद्वार प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा रहा है हालांकि आरोपी अनुज पिछले करीब एक साल से तहसील में इसी तरह सक्रिय था। इस दौरान उसने न जाने कितनों को चूना लगाया होगा। अगर वह स्वयं को महिला लेखपाल का सहायक बताकर तहसील में सक्रिय था तो ऐसा नहीं माना जा सकता कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं थी। फिर, अपने स्तर पर किसी लेखपाल, पटवारी द्वारा सहायक रखने का यह पहला मामला नहीं है।

हरिद्वार तहसील में ऐसे ओर भी मामले हैं। लेखपाल पटवारियों पर पहले भी आफिस में नहीं बैठने के आरोप लगते रहे हैं हालांकि तर्क ये दिया जाता है कि उनके पास फील्ड वर्क ज्यादा है लेकिन इस परिस्थिति में भी वह आफिस के कार्यों के लिए निजी सहायक नहीं रख सकते लेकिन हरिद्वार तहसील में यह चलता आ रहा है। आरोप है कि कुछ अधिकारी तो दिनभर विवादित संपत्तियों की पड़ताल और उन्हें निपटाने में लगे रहते हैं। कुछ समय पूर्व एक पटवारी के भ्रष्टाचार और उसकी संपत्ति की जांच के लिए एक पूर्व राजस्व कर्मी ने राज्यपाल को भी शिकायत भेजी थी।

कुल मिलाकर तहसील में ऐसे क्रियाकलापों के एक नहीं अनेक मामले हैं। जिनकी अगर सही से जांच हो तो सच्चाई ज्यादा दूर नहीं..।

 

Reported By: Ramesh Khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments