Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधपुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

 dipr

ब्यूरो :  रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में सोलानी नदी पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल बदमाश हरियाणा का निवासी है। पिछले दिनों सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना में दोनों बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करवाया गया है वही फरार बदमाश की तलाश जारी है।
गौर तलब है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बीती तीन अप्रैल को बदमाशो ने एक बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश के लिए कोतवाली सिविल लाइन पुलिस द्वारा टीम बनाकर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

आज सुबह करीब चार बजे नहर पटरी पर की जा रही चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोके जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। सोलानी पुल के पास दूसरी पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया जिस पर दोनों आरोपी स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले और वहीं से पुलिस टीम पर फिर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई व एक बदमाश मौक़ा पाकर फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा कांबिग की जा रही है।

घायल आरोपी का उपचार सिविल अस्पताल रुड़की में हो रहा है।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments