Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडतीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद, नहीं होगी शराब की बिक्री

तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद, नहीं होगी शराब की बिक्री

तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर 31 मार्च के बाद बंद होंगे साथ ही अब शराब की बिक्री पूर्णरूप से रोक रहेगी । मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी थी। जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट में 31 मार्च के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर मंत्री डा. अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने अवैध शराब बिक्री पर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगे। पुलिस अधिकारी द्वारा नियमित रूप से शराब तस्करी पर कार्रवाई की बात कही गई। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में आए दिनों अवैध रूप से शराब बिक्री की घटना सामने आ रही है, ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज अवैध शराब की होम डिलीवरी हो रही है। युवाओं का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। डा. अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी, संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल

 

Reported By: Arun Sharma

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments