Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधहरिद्वार में गो तस्करों का प्रयास विफल, कुत्ते ने बचाई गोवंश की...

हरिद्वार में गो तस्करों का प्रयास विफल, कुत्ते ने बचाई गोवंश की जान

 dipr

हरिद्वार में पुलिस एसएसपी के नेतृत्व में गोतस्करों पर सख्त बनी हुई है लेकिन इसके बावजूद ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं और वह न केवल ग्रामीण क्षेत्रों बल्कि खास धर्मनगरी हरिद्वार में भी गो चोरी के लिए पहुंच रहे हैं। परसों रात ऐसे ही गो तस्करों ने भीमगोड़ा रामलीला मैदान के पास से निराश्रित गोवंश को पकड़कर कार में ले जाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। गो तस्कर निर्दयता से जब एक गोवंश को काबू करने की कोशिश में थे तभी एक कुत्ता उनके पीछे पड़ गया। आखिर में उन्हें वहां से लौटना पड़ा।

गो सेवक अनिकेत गिरी ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से गो तस्करों की गतिविधियां मिल रही हैं। आशंका है कि गोतस्कर पहले क्षेत्र की रेकी करते हैं और रात के समय घटना को अंजाम देते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments