Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस का रायवाला थाने का घेराव, एकतरफा मुकदमे पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस का रायवाला थाने का घेराव, एकतरफा मुकदमे पर कार्रवाई की मांग

 dipr

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला पर पुलिस द्वारा एक तरफा मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस जनों ने थाना रायवाला का घेराव कर न्याय कार्य करने की मांग की व साथ ही साथ दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज करने को कहा।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व कांग्रेस नेता मनोज गुसाईं ने कहा कि एक ओर हम सभी मामले को लेकर शांति बैठक कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर रायवाला पुलिस बिना सोचे समझे गाली देने वाले पर मुक़दमा ना दर्ज करके उसको नसीहत देने वाले पर मुक़दमा कर देती है उसी परिपेक्ष में आज साथियों सहित रायवाला थाने में पहुँच कर आपत्ति दर्ज की व पीड़ित की ओर से गाली देने वाले को ख़िलाफ़ तहरीर दी जिसमें त्वरित कार्यवाही करने पर घेराव किया जिसमें कोतवाल द्वारा शाम तक कार्यवाही का आश्वासन देने पर घेराव स्थगित कर रहे हैं ।
रमोला ने बताया कि अगर पुलिस पक्षपात पूर्ण रवैये से काम करेगी तो जल्द रायवाला पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा ।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments