Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंड30 अप्रैल से चारधाम यात्रा, अभी तक नहीं मिला BKTC को नया...

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा, अभी तक नहीं मिला BKTC को नया अध्यक्ष

 dipr

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। लेकिन अभी तक बीकेटीसी यानि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। BKTC के अधीन बदरी-केदार समेत 47 मंदिर चारधामा यात्रा के सफल संचालन में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इन मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन से लेकर प्रसाद की व्यवस्था बीकेटीसी के अधीन ही संचालित होती है। लेकिन अभी तक राज्य सरकार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं कर पाई है।

वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि बीकेटीसी के साथ साथ कई अन्य पद ऐसे है जो खाली चल रहे है। जिनको जल्द ही सरकार द्वारा भरा जाएगा। जिसपर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विचार कर रहे है। और जल्द ही बीकेटीसी को अपना अध्यक्ष मिल जाएगा ।

आदित्य कोठारी,भाजपा प्रदेश महामंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments