Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत मोतियाबिंद शल्यक्रिया शिविर, 60 वृद्धजनों का...

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत मोतियाबिंद शल्यक्रिया शिविर, 60 वृद्धजनों का ऑपरेशन

 dipr

दिनांक 14 एवं 15 फरवरी को समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत मोतियाबिंद शल्यक्रिया के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र शल्यक डॉ. नेहा पांगती, डॉ. आस्था रावत और सतीश नौटियाल की टीम द्वारा 60 नागरिकों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।


शिविर में विभिन्न विकास खण्डों से वृद्धजनो को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सभी वृद्धजनों को अपने घरों तक छोड़ने की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई। अटल वयो अभ्युदय योजना के वाहनों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी द्वारा जनपद मुख्यालय से रवाना किया गया।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments