Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा फर्जी वोटरों के माध्यम से चुनाव जीतने का करती है काम-...

भाजपा फर्जी वोटरों के माध्यम से चुनाव जीतने का करती है काम- कांग्रेस

 dipr

जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय मैं प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि लोगों के वोट काटकर फर्जी वोटो के माध्यम से भाजपा चुनाव जीतने का काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव और नगर निगम चुनाव में भाजपा के लोगों ने वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब करवा दिया था।

इसी को देखते हुए कांग्रेस अब आमजन के बीच जाकर लोगों को यह बताएगी कि किस प्रकार से भाजपा उनके मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। वही इस 3 महीने के अभियान के तहत कांग्रेस लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करने का काम करेगी जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब किए गए थे और इस अभियान के तहत कांग्रेस, भाजपा के साजिश को बेनकाब करने का काम करेगी।

गुरदीप सिंह सप्पल,अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) सदस्य

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments