Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा ने ली चुटकी

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा ने ली चुटकी

 dipr

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस में निष्क्रिय पड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए जिसको लेकर भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तंज कसा है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि कांग्रेस में अब कुछ बचा ही नही है जिसे कांग्रेस बाहर का रास्ता दिखाने की बात कर रही है। कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है । आज कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं के लिए सोचना पड़ रहा है कि वो पार्टी में एक्टिव होकर काम कर रहे हैं या नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों जनता के सामने आ चुकी है।

 

कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

 

कौन सनातनी हैं कौन तनातनी है देश की जनता भली भांति जानती है कांग्रेस ने वर्षों तक दलितों को माइनॉरिटी को पिछड़ों को कभी मुख्य धारा से नहीं जोड़ा इन समाजों को कभी शिक्षित नहीं होने दिया और आज अपने आप को सनातनी होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं कांग्रेस नेता।

कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments