Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा विधायक ने भी उठाए अवैध खनन पर सवाल

भाजपा विधायक ने भी उठाए अवैध खनन पर सवाल

 dipr

उत्तराखंड में अवैध खनन को लेकर लगातार सवालिया निशान उठते रहे हैं कभी विपक्ष के द्वारा तो कभी सत्ता पक्ष के ही जन्म प्रतिनिधियों के द्वारा यह सवाल उठाए जाते हैं पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में अवैध खनन को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे ऐसे में एक बार फिर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी खुद अवैध खनन वाले क्षेत्र में जाकर वाहनों को पकड़ा है और पुलिस प्रशासन से उसकी शिकायत भी की है उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है इसका कारण है की विधायक जी खनन वाले क्षेत्र में जाकर और कई जगह फोन करने के बावजूद भी 1 घंटे तक पुलिस का इंतजार करते रहे यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर जरूर किया है लेकिन विधायक के कई फोन करने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन में तत्परता ना दिखाई देना की गंभीर सवाल खड़े करता है इस पर अब भाजपा विधायक विनोद चमोली में प्रतिक्रिया दी है और कहां की हालांकि यह शासन प्रशासन को देखना है कि कहां किस तरह की गतिविधियां हो रही है फिर भी मुन्ना सिंह चौहान एक वरिष्ठ विधायक हैं और वह खुद में इतने सक्षम हैं कि आगे क्या करना है

 

विनोद चमोली विधायक भाजपा धरमपुर

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments