Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडग्राम समाज / नदी श्रेणी की भूमि पर कब्जा करने वालों पर...

ग्राम समाज / नदी श्रेणी की भूमि पर कब्जा करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा

 dipr

प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ CM धामी के बुलडोजर एक्शन के बाद भी सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दिलचस्प बात यह कि यह है कि सूबे की राजधानी देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
ऐसा ही एक मामला देहरादून से सटी विकासनगर तहसील क्षेत्र का है।

जहां आए दिन कोई न कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और मनमाने ढंग से निजी भूमि बताकर प्लाटिंग कर के बेचे जाने का मामला सामने आया है।
एक शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम ने सेलाकुई क्षेत्र में अवैध तरीके से नदी श्रेणी की करीब एक एकड़ से अधिक भूमि पर की गई प्लाटिंग और बाउंड्री वाल व अन्य निर्माण को बुलडोजर चलवाकर धाराशाई करा दिया है।

देखे वीडियो:

जिससे क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप तो मचा ही है साथ ही भूमाफियाओं और इस गोरखधंधे में शामिल लोगों में भी हड़कंप है। इस बारे में तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि सरकारी भूमियों पर हुए अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ तहसील प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अवैध प्लाटिंग कर के जमीन बेचे है उनके विरुद्ध भी जांच करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

देखे वीडियो:

विवेक राजौरी, तहसीलदार विकासनगर

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments