Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल में खून से लथपथ शव मिला

नैनीताल में खून से लथपथ शव मिला

नैनीताल से भावली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे जाने वाली पगडंडी में 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला। ग्रमीणों द्वारा तल्लीताल पुलिस को सूचना दिए जाने पर एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।
शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई है।

देखे वीडियो:

 

एस.ओ.ने बताया कि शव का पंचनामा कराया जा रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा।

 

रमेश बोरा, एस.ओ. थाना तल्लीताल

 

Reported by: Praveen bhardwaj

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments