Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार ज्वालापुर में भयंकर पटाका विस्फोट

हरिद्वार ज्वालापुर में भयंकर पटाका विस्फोट

ब्यूरो: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लोधा मंडी में एक घर में शादियों में जलाने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर के तीन टप्पर तक उड़ गए।

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ज्वालापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और विस्फोट के कारणों की गहन जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि घर में अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स विस्फोट की वजहों की पड़ताल कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

देखे वीडियो:

 

पंकज गैरोला, एसपी सिटी 

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments