Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडनये बस अड्डे से लेकर लीसा डिप्पो पेट्रोल पंप तक बनेगा नया...

नये बस अड्डे से लेकर लीसा डिप्पो पेट्रोल पंप तक बनेगा नया बस अड्डा

 dipr

उत्तरकाशी में नया बस अड्डा निर्माण के लिए आज गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने लीसा डिप्पो का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि नये बस अड्डे से लीसा डिप्पो पेट्रोल पंप तक नये बस अड्डा निर्माण के लिए एस्टीमेट लगभग तैयार होने वाला है, जिसमें लगभग 100 बड़ी बसों से भी अधिक एवं 500 छोटी गाड़ियों के लिए उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। जिससे आजाद मैदान को पूर्णतः आजादी मिलेगी।
लीसा डिप्पो तक बहुमंजिला पार्किंग बन जाने से जाम से भी निजात मिल सकेगी, वहीं सब्जी मंडी भी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने जेसी प्रक्रिया पर लगातार काम तेजी से चल रहा है।

विधायक ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नये बस अड्डा बन जाने से गाडी पार्किंग जेसी समस्या से नगर क्षेत्र को छूटकारा मिल सकेगा।
हमारा प्रयास लगातार जनहित कार्यो एवं जन समस्याओं का जल्द निपटारा करना है जिससे हमारी विधानसभा को विकास के क्षेत्र में और प्रगति मिलेगी।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments