Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

 dipr

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यकीय मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केदारनाथ धाम को रवाना हुए अग्रिम दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर,भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयं सेवक, स्वच्छक, बेलदार एवं मजदूर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2 मई को खुल रहे है श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम को प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न पड़ावों से होकर 1 मई शायंकाल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी इस संबंध में बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही है इसी क्रम में 7 अप्रैल को मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ देर शाम तक अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंच जायेगा।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments