Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडऑपरेशन सिंदूर की सफलता; ग्राफिक एरा के चेयरमैन कमल घनशाला ने डॉ....

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता; ग्राफिक एरा के चेयरमैन कमल घनशाला ने डॉ. वी.के. सारस्वत को दी बधाई

 dipr

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय मिसाइलों के शानदार प्रदर्शन व सफलता पर नीति आयोग के सदस्य और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. वी.के. सारस्वत को बधाई दी।

डॉ. कमल घनशाला ने दिल्ली में नीति आयोग जाकर डॉ. सारस्वत से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ताकत और तकनीक ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ग्राफिक एरा परिवार को गर्व है कि डॉ. सारस्वत जैसे वैज्ञानिक हमारे विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।

डॉ. वी.के. सारस्वत ने डीआरडीओ प्रमुख रहते हुए कई ज़रूरी मिसाइलें जैसे आकाश, पृथ्वी और एमआरएसएएम सिस्टम्स तैयार करवाए, जो दुश्मन के ड्रोन, एयरक्राफ्ट और हथियारों को नष्ट करने में सक्षम हैं। डॉ. घनशाला ने कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है और हम सभी हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments