Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
HomeUncategorizedदेघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे...

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

 dipr

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

अल्मोड़ा: देघाट में केलानी रोड पर सुरमोली के पास गांजा की तस्करी करने वाले दाे तस्करों को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 से गाजां तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से 17.502 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। वहीं थाना देघाट में दाेनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिले के देघाट में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। केलानी रोड पर सुरमोली तिराहे के पास चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 को रोका और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार सवार लूटाबंड गांव रामनगर निवासी पीयूष चन्द्रा पुत्र सुभाष चंद्र एवं बेड़ाझाल करनपुर रामनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम के कब्जे से कुल 17.502 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर देघाट थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस गांजे को सराईखेत से रामनगर को बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहां वह इस तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाने कर फिराक में थे। दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 17.502 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में देघाट थाने के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, अमित यादव एवं नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे। इधर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा है कि नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
———–

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments