Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधतमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र में लूट

तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र में लूट

 dipr

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर तीन बदमाशों ने एक जनसेवा केंद्र से तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए और एक मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। देहरादून के रायपुर क्षेत्र के वाणी विहार में पाल जनसेवा केंद्र पर लगभग तीन और चार के बीच तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की। जनसेवा केंद्र पर मौजूद अरुण पाल से बदमाशों ने मारपीट भी की अरुण पाल के भाई मंजीत पाल ने कहा कि उसके भाई से साढ़े तीन लाख रुपए और एक मोबाइल फोन लूटकर बदमाश फरार हो गए उसके भाई ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों ने उसे घायल कर दिया फिलहाल वो अस्पताल में है

वहीं इस घटना पर एस पी देहात जया बलूनी ने कहा कि घटना तकरीबन चार बजे की है जिसमें रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार में एक जनसेवा केंद्र से साढ़े तीन लाख रूपये लूट की सूचना मिली है एसएसपी के निर्देश पर घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

जया बलूनी
एसपी देहात

 मंजीतपाल
पीड़ित का भाई

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments