Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडफिर कुछ दिन बंद रहेगा नैनीताल का लोवर मॉलरोड

फिर कुछ दिन बंद रहेगा नैनीताल का लोवर मॉलरोड

 dipr

नैनीताल : लोक निर्माण विभाग को 2018 में क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की लोवर मालरोड जो वर्ष 2018 में क्षति ग्रस्त हो गया था उसके निर्माण के लिए शासन से 3 48 लाख रुपया रिलीज हो गया है।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के AE गोविंद जनौटी ने बताया कि 348 लाख ₹ से मॉलरोड के 80 मीटर पैच का पक्का निर्माण कार्य किया जाएगा।
गौर तलब है कि झील किनारे बनी लोवर मॉलरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरस्त करने के लिए सैंड बैग से इसका ट्रीटमेंट किया गया था। लगभग एक हजार सैंड बैग सड़क निर्माण के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में लगाए गए थे। आज लोक निर्माण विभाग के ए.ई. गिविंद जनोटी ने कार्यदाई संस्था स्टार कॉन के ठेकेदार के साथ लोवर मॉलरोड का निरीक्षण किया।

देखे वीडियो:

 

उन्होंने बताया कि मॉलरोड के स्थाई समाधान के लिए एस.डी.ए. (सेल्फ ड्रिलिंग एंकर) बाहर और अंदर की तरफ लगाए जाएंगे, जिसके बाद स्लैब से सड़क तैयार की जाएगी। कार्य शुरू होने के दौरान लोवर मॉलरोड को पूर्ण रूप से ट्रैफिक के लिए बन्द किया जाएगा और अपर मॉलरोड से दोनों ही तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।

गोविंद जनोटी, ए.ई. लोक निर्माण विभाग

 

Reported By: Rajesh Verma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments