Almora Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/almora/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 01 May 2026 12:14:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Almora Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/almora/ 32 32 236804266 Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक https://www.localcube.in/uttarakhand/almora-chief-minister-participated-in-the-sri-peetham-sthapana-mahotsav-anointed-maa-rajeshwari/ https://www.localcube.in/uttarakhand/almora-chief-minister-participated-in-the-sri-peetham-sthapana-mahotsav-anointed-maa-rajeshwari/#respond Fri, 01 May 2026 12:14:32 +0000 https://page3news.in/?p=73377 अल्मोड़ा/देहरादून : Almora अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना […]

The post Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक appeared first on Local cube.in.

]]>
अल्मोड़ा/देहरादून : Almora अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
डोल आश्रम (Almora) में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने बाबा कल्याणदास द्वारा वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का परिणाम है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The post Almora : मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, माँ राजेश्वरी का अभिषेक appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/almora-chief-minister-participated-in-the-sri-peetham-sthapana-mahotsav-anointed-maa-rajeshwari/feed/ 0 73377
देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी https://www.localcube.in/uncategorized/two-ganja-smugglers-arrested-in-deghat/ https://www.localcube.in/uncategorized/two-ganja-smugglers-arrested-in-deghat/#respond Mon, 27 Jan 2025 12:51:30 +0000 https://page3news.in/?p=68333 देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी अल्मोड़ा: देघाट में केलानी रोड पर सुरमोली के पास गांजा की तस्करी करने वाले दाे तस्करों को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 से गाजां तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान […]

The post देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी appeared first on Local cube.in.

]]>
देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

अल्मोड़ा: देघाट में केलानी रोड पर सुरमोली के पास गांजा की तस्करी करने वाले दाे तस्करों को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 से गाजां तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से 17.502 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। वहीं थाना देघाट में दाेनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिले के देघाट में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। केलानी रोड पर सुरमोली तिराहे के पास चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 को रोका और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार सवार लूटाबंड गांव रामनगर निवासी पीयूष चन्द्रा पुत्र सुभाष चंद्र एवं बेड़ाझाल करनपुर रामनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम के कब्जे से कुल 17.502 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर देघाट थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस गांजे को सराईखेत से रामनगर को बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहां वह इस तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाने कर फिराक में थे। दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 17.502 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में देघाट थाने के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, अमित यादव एवं नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे। इधर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा है कि नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
———–

The post देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uncategorized/two-ganja-smugglers-arrested-in-deghat/feed/ 0 68333
अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/ https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/#respond Sun, 26 Jan 2025 11:14:45 +0000 https://page3news.in/?p=68314 अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली परेड की सलामी अल्मोड़ा: राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न कार्यक्रम हुए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके […]

The post अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी appeared first on Local cube.in.

]]>
अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली परेड की सलामी

अल्मोड़ा: राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न कार्यक्रम हुए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मान प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। परेड के बाद विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों की झांकियां प्रदर्शित की। इससे पूर्व अल्मोड़ा के एतिहासिक नंदा देवी मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय संविधान के संबंध में संबोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पुलिस परिवार एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत में पुलिस ग्राउंड में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकािरयों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें एएसआई दामोदर कापड़ी एवं एएसआई ईश्वर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर राम, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव को केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कांस्टेबल नीरज बिष्ट थाना देघाट, महिला एसआई हेमा कार्की रानीखेत, थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी चौखुटिया, एसआई अजेन्द्र प्रसाद अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, दीपक सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दीपक कुमार थाना सल्ट, कंपनी कंमाडर एसडीआरएफ निरीक्षक राजेश जोशी, कांस्टेबल रणजीत सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई भुवन चन्द्र जोशी अल्मोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला एसआई कुमकुम धानिक व सोनू बाफिला ने किया।

——–

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला जज श्रीकांत पाण्डे, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, न्यायाधीश नीना अग्रवाल, आईटीबीपी डीआईजी रवि कुमार, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सीएमओ डॉ आरसी पंत, सीडीओ दिवेश शाशनी, सीजेएम दयाराम, एएसपी हरबन्स सिंह आदि मौजूद रहे।

————-

The post अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/feed/ 0 68314