Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री धामी ने...

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री धामी ने दी सराहना

 dipr

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले राष्ट्रीय खेलों के मुकाबले इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और उससे ज्यादा मैडल भी अपने नाम किए हैं राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से आगे हमारे प्रदेश के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिस तरह का वातावरण आज खेलों को लेकर उत्तराखंड में बन गया है उसे उत्तराखंड को आप खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा…

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा की इस आयोजन ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भविष्य के लिए खेलों में मुकाम हासिल करने के लिए नई दिशा दी है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान कई खेल स्पर्धाओं के लिए मुहैया कराई गई स्थापना सुविधाएं भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर प्रदान करेंगी। खेलों के लिए इन अवस्थापना सुविधाओं का लाभ प्रदेश के खिलाड़ी उठा सकेंगे। बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 62 पदक के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गया है। 14 स्वर्ण 22 रजत और 26 ब्रोंज मेडल जीते हैं। जबकि अभी 5 दिनों तक कई और प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments