Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयआतंकी हमले पर डॉ. नरेश बंसल की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकियों को...

आतंकी हमले पर डॉ. नरेश बंसल की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

 dipr

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने कहा कि पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने जिस नृशंसता व कायरता से पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया है वह अत्यंत ही कष्टदायी व निंदनीय है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि आतंकीयों की इस दरिंदगी की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। केंद्र की मोदी सरकार इस घटना के ज़िम्मेदार लोगों पर सख़्त कार्यवाई करने के लिए कटिबद्ध है व आतंकवाद के इस कदम के जिम्मेदारो को उन्ही की भाषा मे सख्त से सख्त जवाब दिया जाएगा।डा. नरेश बंसल ने कहा कि जिस तरह जगह-जगह हिन्दुओ पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानलेवा हमले हो रहे है इसके खिलाफ सभी को जात-धर्म छोड़कर एक होकर इसका समाना करने की आवश्यकता है।भाईचारे का जिम्मा सिर्फ हिन्दुओ का ही नही है।डा. नरेश बंसल ने कहा की उत्तराखंड समेत सारा विश्व इस घटनाक्रम की निंदा कर रहा है।

डा. नरेश बंसल ने अपने शोक संदेश मे कहा की “मेरी हार्दिक संवेदनाएं इस आतंकी हमले के पीड़ितों व उनके परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से घटना के घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दिवंगत आत्माओं को शांति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूँ।”
डा. नरेश बंसल ने कहा की पीड़ितों के असीम दुख की घड़ी में पूरी तरह देश उनके साथ है।सरकार द्वारा सेना और स्थानीय प्रशासन की प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि भारत इन हमलो से न डरा है न डरेगा,परंतु यह आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व मे नया भारत है जो भारत व उसके नागरिको पर हमला करने वालो को पुरजोर जवाब देगा।डा. नरेश बंसल ने कहा की ग्रह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का तुंरत घटनास्थल पर जाना व मोदी जी की देश वापसी स्पष्ट है की पहलगाम के दोषीयो का समूल नाश होगा जो देश व समय की मांग है। उन्होंने इसे कायराना हमला बताते हुए मानवता के खिलाफ निंदनीय और अमानवीय कृत्य बताया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सभ्य समाज मे आतंकवाद की कोई जगह नही है यह मानवता के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है व अब धर्म विशेष के खिलाफ है।डा. नरेश बंसल ने कहा की पूरा भारत पीएम मोदी के साथ है और आतंकवाद से लड़ने के संकल्प पर पहले से अधिक मजबूती से पलटवार करेगा जो समय की मांग है।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments