Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयडा. नरेश बंसल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से...

डा. नरेश बंसल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट

 dipr

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने कहा की जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है व ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति में सुधार हुआ है।डा. नरेश बंसल ने लम्बित व नई जल विद्युत परियोजनाओं की मंजूरी देने का आग्रह भी केंद्रीय मंत्री से किया उन्होंने कहा की उत्तराखंड की कई छोटी बड़ी नदियां है जिन पर जल विद्युत परियोजना चलाई जा सकती है।डा. नरेश बंसल ने प्रदेश मे चल रही तमाम जल विद्युत परियोजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ व पहला अधिकार उत्तराखंड को देने पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने अन्य समसामयिक विषयो पर भी केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटिल जी से विचार विमर्श किया।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री पाटिल ने केंद्र सरकार की ओर से सभी विषयो पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments