Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयजल विद्युत परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा, उत्तराखंड को मिले आश्वासन

जल विद्युत परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा, उत्तराखंड को मिले आश्वासन

 dipr

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R Paatil  से भेंट कर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों तथा राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में 647 मेगावाट क्षमता की 7 जल विद्युत परियोजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। जिसमें समिति द्वारा 5 पूर्व संस्तुत जल विद्युत परियोजनाओं और 2 अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

साथ ही धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना (114 मेगावाट) पर भी चर्चा कर राज्य के व्यापक हित में इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्हें चारधाम यात्रा हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड में आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल  का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु हृदय से आभार।

प्रधानमंत्री Narendra Modi  के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार गंगा सहित सभी नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारी नीति है कि इकोलॉजी और इकोनोमी के बीच संतुलन बनाते हुए राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments