Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: चाईनीज मांझे में फंसे बाज को वनविभाग ने रेस्क्यू किया

हरिद्वार: चाईनीज मांझे में फंसे बाज को वनविभाग ने रेस्क्यू किया

 dipr

हरिद्वार में पतंगबाजी का सीजन तो बीत गया लेकिन पेड़ों, खंबों, छतों पर इधर-उधर उलझा चाईनीज मांझा अब भी बेजुबान परिंदों के लिए फांसी का फंदा बन रहा है। चंडीघाट पर एक ऊंचे पेड़ पर चाईनीज़ डोर में फंसे एक ईगल पक्षी को आज श्यामपुर और हरिद्वार वनविभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। बाज पिछले दो दिनों से डोर में उलझा हुआ था लेकिन पेड़ की ऊंचाई पर होने के कारण किसी ने उसे निकालने की जहमत नहीं की।

आज कुछ लोगों ने श्यामपुर वनविभाग को बाज के फंसे होने की सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची ऐसे मामलों में रेस्क्यू के माहिर वनविभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्य संतन नेगी को पेड़ पर चढ़ाया गया। जिसके बाद बाज को सुरक्षित नीचे उतारा गया। चाईनीज डोर से छूटने के प्रयास में बाज कई जगह से घायल हो गया था जिसके बाद उसे उपचार के लिए चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

 

Reported By: Ramesh Khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments