विदेश Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/world-news/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 11 Jul 2026 06:55:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 विदेश Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/world-news/ 32 32 236804266 US Iran conflict : ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-trumps-bold-claim-1000-missiles-aimed-at-iran-will-completely-destroy-it/ https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-trumps-bold-claim-1000-missiles-aimed-at-iran-will-completely-destroy-it/#respond Sat, 11 Jul 2026 06:55:25 +0000 https://page3news.in/?p=74060 वाशिंगटन। US Iran conflict : ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के हत्या की मांग उठी और इसके पोस्टर देखे गए। ईरान में ट्रंप की हत्या के सरेआम नारे लगने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को विनाश की बड़ी धमकी दी है। Datia By-election : दतिया में नरोत्तम […]

The post US Iran conflict : ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे appeared first on Local cube.in.

]]>
वाशिंगटन। US Iran conflict : ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के हत्या की मांग उठी और इसके पोस्टर देखे गए। ईरान में ट्रंप की हत्या के सरेआम नारे लगने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को विनाश की बड़ी धमकी दी है।

Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने टुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार (लॉक्ड एंड लोडेड) हैं और उनका निशाना सीधे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर है।

यदि ईरानी सरकार (US Iran conflict) ने अपनी धमकी पर कोई कदम उठाया, तो तुरंत हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद और तबाह कर देगी।”

अगर मेरी हत्या होती है तो…

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से ईरान के निशाने पर हूं। अगर मेरी हत्या होती है तो मैंने ऐसे हमले के निर्देश दिए हैं जैसा ईरान ने पहले कभी देखा नहीं होगा।

ट्रंप ने कहा कि अगर मेरी हत्या होती है तो ईरान पर बम गिरा देना। ट्रंप की ओर से दी गई इन धमकियों के बाद एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है।

इजरायल ने दी हत्या के साजिश की जानकारी

गौरतलब है कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेकर गंभीर खुफिया चेतावनी दी है। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है।

PM Modi NZ Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का पोविरी परंपरा से भव्य स्वागत

The post US Iran conflict : ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-trumps-bold-claim-1000-missiles-aimed-at-iran-will-completely-destroy-it/feed/ 0 74060
US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-iran-retaliates-firing-missiles-at-us-bases-in-bahrain-and-kuwait-high-alert-in-the-gulf/ https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-iran-retaliates-firing-missiles-at-us-bases-in-bahrain-and-kuwait-high-alert-in-the-gulf/#respond Thu, 09 Jul 2026 06:18:20 +0000 https://page3news.in/?p=74034 नई दिल्ली। US Iran conflict :  अमेरिका ने ईरान नए हवाई हमले किए। इसके बाद गुरुवार की तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में ईरानी हमले की चेतावनी देने वाले मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे। हालांकि तीनों देशों में किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय […]

The post US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। US Iran conflict :  अमेरिका ने ईरान नए हवाई हमले किए। इसके बाद गुरुवार की तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में ईरानी हमले की चेतावनी देने वाले मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे। हालांकि तीनों देशों में किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय ने PM मोदी का किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री CEO फोरम में हुए शामिल

इसके पहले बुधवार को भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था और पलटवार करते हुए ईरान ने बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें दागी थीं। कुवैती सेना ने कहा है कि वह ईरान से आ रहे ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर रही है। पश्चिम एशिया में शुरु हुए इस नये तनाव से शेयर और तेल बाजार में भी हलचल देखी जा रही है।

कई ठिकानों पर हुए हमले

ईरान (US Iran conflict) की सरकारी मीडिया ने बुशहर, चाबहार, कोनारक, बंदर अब्बास और सिरिक समेत कई जगहों पर विस्फोट होने की पुष्टि की है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के बिजली संयंत्रों और खारे पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट पर हमला करेंगे। उन्होंने खार्ग द्वीप पर कब्जा करने वाली धमकी भी दोहराई।

बता दें कि मंगलवार को ईरान ने होर्मुज में तीन टैंकरों पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए और फिर जवाबी कार्रवाई में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे। हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि यह ईरान द्वारा कल जहाजों पर की गई बमबारी का बदला है। अगर ऐसा दोबारा हुआ, तो स्थिति बहुत खराब हो जाएगी।

ट्रंप बोले- समझौता खत्म

बुधवार को ट्रंप ने कहा कि युद्ध रोकने का अंतरिम समझौता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद तेल की कीमतें बढ़ गईं।

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां ताकत का संकेत नहीं हैं, बल्कि ईरान के प्रति अमेरिकी नीति की विफलता को स्वीकार करना है।

CM Attends Ram Katha : मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग, धर्म और संस्कृति पर दिया संदेश

The post US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/us-iran-conflict-iran-retaliates-firing-missiles-at-us-bases-in-bahrain-and-kuwait-high-alert-in-the-gulf/feed/ 0 74034
PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय ने PM मोदी का किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री CEO फोरम में हुए शामिल https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-australia-visit-indian-community-gives-pm-modi-a-rousing-welcome-prime-minister-attends-ceo-forum/ https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-australia-visit-indian-community-gives-pm-modi-a-rousing-welcome-prime-minister-attends-ceo-forum/#respond Thu, 09 Jul 2026 05:39:32 +0000 https://page3news.in/?p=74031 मेलबर्न: PM Modi Australia Visit  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भाग लिया. अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने साथ में फ़ोटो खिंचवाई. दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बिजनेस लीडर्स से भी मुलाक़ात की. CM […]

The post PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय ने PM मोदी का किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री CEO फोरम में हुए शामिल appeared first on Local cube.in.

]]>
मेलबर्न: PM Modi Australia Visit  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भाग लिया. अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने साथ में फ़ोटो खिंचवाई. दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बिजनेस लीडर्स से भी मुलाक़ात की.

CM Attends Ram Katha : मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग, धर्म और संस्कृति पर दिया संदेश

सीईओ फोरम 2012 से काम कर रहा है और 2023 में पीएम मोदी और अल्बनीज ने इसे फिर से शुरू किया. उम्मीद है कि यह फोरम आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा और अलग-अलग सेक्टर में व्यापार और निवेश के मामले में ऑस्ट्रेलिया-भारत के सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

सीईओ फोरम की बैठक हर साल होती है और यह सरकार के प्रमुखों को भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के तरीकों पर सलाह देता है. पूरे साल सीईओ फ़ोरम दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता है और उन्हें आयोजित करता है.

पीएम मोदी, पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे सालाना शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बातचीत भी करेंगे.

प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बातचीत के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से भी मुलाकात करेंगे. उनका मेलबर्न में भारतीय समुदाय के एक बड़े समूह को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा शुरू करते हुए पीएम मोदी का मेलबर्न में भारतीय समुदाय ने ज़ोरदार स्वागत किया.

इंडोनेशिया से आए प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की तारीफ की और इसे सचमुच अविस्मरणीय बताया. बुधवार देर शाम (स्थानीय समय के अनुसार) कड़ाके की ठंड के बावजूद भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए होटल पहुंचे. पीएम मोदी ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्थानीय कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए. मेलबर्न में भले ही मौसम ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय की ओर से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत का अनुभव वाकई यादगार रहा. उनका स्नेह और भारत के साथ अटूट रिश्ता हमेशा से ही बेहद खुशी और गर्व का स्रोत रहा है. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के इस प्यार भरे व्यवहार के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया.

‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया ऑर्केस्ट्रा की ओर से ‘मां तुझे सलाम’ की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति शानदार थी. इसने बहुत खूबसूरती से दिखाया कि संगीत किस तरह हमारे लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाता है.’ ऑर्केस्ट्रा के सभी सदस्यों को इस यादगार परफॉर्मेंस के लिए बधाई.

पीएम मोदी ने एक और पोस्ट में कहा, ‘इससे ‘वंदे मातरम’ की ग्लोबल लोकप्रियता भी पता चलती है, खासकर ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं सालगिरह मना रहे हैं.’ पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन वाद्ययंत्र ‘डिजेरिडू’ और भारत के ‘तबला’ की एक “बेहद शानदार” म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी देखी.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘इन दोनों सदाबहार वाद्ययंत्रों के बीच का तालमेल हमारे दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को खूबसूरती से दिखाता है. संगीत की परंपराओं को संजोने और उन्हें सेलिब्रेट करने के लिए मिस्टर रॉन मरे और डॉ. सैम इवांस को बधाई.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत के दौरान शानदार कथक परफॉर्मेंस देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई.

उन्होंने कहा, ‘यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय नृत्य पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय हो रहे हैं.’ इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शहर में पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं और उनकी यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.

पीएम मोदी अभी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत ऑस्ट्रेलिया में हैं. वह न्यूजीलैंड भी जाएंगे और वहां के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा.

Pune Building Collapse : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 16 लोग फंसे

The post PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय ने PM मोदी का किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री CEO फोरम में हुए शामिल appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-australia-visit-indian-community-gives-pm-modi-a-rousing-welcome-prime-minister-attends-ceo-forum/feed/ 0 74031
Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/ https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/#respond Tue, 07 Jul 2026 11:31:00 +0000 https://page3news.in/?p=74016 Balochistan attack : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया कि ‘मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट […]

The post Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता appeared first on Local cube.in.

]]>
Balochistan attack : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया कि ‘मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट पर हमले के बाद नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और कई लापता हैं’। प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारी मृतकों में शामिल हैं। उन्होंने इस हमले के लिए इस्लामी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत

जवाबी कार्रवाई और संघर्ष

बलूचिस्तान की सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि अर्धसैनिक बल, पुलिस और आतंकवाद विरोधी कर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ ‘संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाए हैं’। पाकिस्तान वर्षों से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है। इस खनिज-समृद्ध प्रांत की सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। यहां आतंकवादी राज्य बलों और विदेशी निवेश तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निशाना बनाते हैं।

सीमा पार से हमले

यह पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवादी हमलों का हिस्सा है। इस्लामाबाद का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान से होते हैं, जहां के अधिकारी लगातार किसी भी संलिप्तता से इन्कार करते रहे हैं। पाकिस्तान ने हाल के महीनों में अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन तालिबान सरकार के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इन हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लापता पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

 

The post Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/feed/ 0 74016
PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-indonesia-visit-india-and-indonesia-to-boost-trade-and-energy-ties-bilateral-talks-today/ https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-indonesia-visit-india-and-indonesia-to-boost-trade-and-energy-ties-bilateral-talks-today/#respond Tue, 07 Jul 2026 04:13:53 +0000 https://page3news.in/?p=74007 PM Modi Indonesia Visit : इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के […]

The post PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज appeared first on Local cube.in.

]]>
PM Modi Indonesia Visit : इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है।

Shyama Prasad Mookerjee : ‘370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम ने किया याद

पीएम मोदी की यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर दृष्टिकोण और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाएंगे।

ब्रह्मोस मिसाइल पर करार संभव

वहीं, द्विपक्षीय वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदा है। सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया पहले तय की गई बैटरी की खरीद से आगे बढ़कर अब बड़े पैमाने पर ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियों को खरीदने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि फिलीपीन के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला बड़ा आसियान देश बन जाएगा।

कई द्विपक्षीय समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

दोनों देश स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, विनिर्माण और महत्वपूर्ण खनिज जैसे समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार वित्त वर्ष 2023 के 38.8 अरब डॉलर से घटकर 2026 में 24.8 अरब डॉलर रह गया।

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने खुद हवाईअड्डे पर पहुंचकर अगवानी की। सुबियांतो के साथ उनके चार मंत्री भी थे। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत करने के अंदाज से वह बहुत प्रभावित हुए। हम दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर बात करेंगे। पीएम इंडोनेशिया में 8 जुलाई तक रहेंगे। फिर ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे।

Mumbai Rain : मुंबई की जानलेवा बारिश,कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत

The post PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/pm-modis-indonesia-visit-india-and-indonesia-to-boost-trade-and-energy-ties-bilateral-talks-today/feed/ 0 74007
West Asia : ‘ईरान-अमेरिका समझौते के करीब लेकिन अभी डील नहीं हुई है ‘, जेडी वेंस का बड़ा बयान https://www.localcube.in/world-news/west-asia-iran-us-close-to-agreement-but-not-yet-done-jd-vances-big-statement/ https://www.localcube.in/world-news/west-asia-iran-us-close-to-agreement-but-not-yet-done-jd-vances-big-statement/#respond Fri, 29 May 2026 05:09:54 +0000 https://page3news.in/?p=73645 West Asia : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने और दीर्घकालिक शांति स्थापित करने की दिशा में बातचीत अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। हालांकि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है और यह […]

The post West Asia : ‘ईरान-अमेरिका समझौते के करीब लेकिन अभी डील नहीं हुई है ‘, जेडी वेंस का बड़ा बयान appeared first on Local cube.in.

]]>
West Asia : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने और दीर्घकालिक शांति स्थापित करने की दिशा में बातचीत अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। हालांकि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है और यह कहना जल्दबाजी होगी कि अंतिम समझौता कब और क्या हो पाएगा।

Karnataka : राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, शिवकुमार की आज दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक

जेडी वेंस ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों पक्ष कुछ बिंदुओं और विशेष रूप से यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन काफी करीब हैं और बातचीत जारी रहेगी।

वेंस ने दावा किया कि अगर समझौता हो जाता है तो इससे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही ईरान की पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को काफी कमजोर कर चुका है और उसके परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय तक पीछे धकेलने की स्थिति में है। उनके अनुसार यह अमेरिकी जनता के हित में होगा।

युद्धविराम बढ़ाने का प्रस्ताव

रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में मौजूदा युद्धविराम (West Asia) को 60 दिनों के लिए बढ़ाने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर औपचारिक वार्ता शुरू करने की योजना शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच एक रूपरेखा तैयार हो चुकी है, लेकिन उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी नेतृत्व की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

हालांकि, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि किसी समझौते को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और न ही इसकी पुष्टि हुई है।

परमाणु कार्यक्रम सबसे बड़ा मुद्दा

अमेरिका लंबे समय से ईरान से उच्च स्तर के संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन बंद करने और मौजूदा भंडार को खत्म करने की मांग करता रहा है। वाशिंगटन का मानना है कि इस सामग्री का उपयोग परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है।

वेंस ने कहा कि अमेरिका को लगता है कि ईरान इस बार अच्छी नीयत के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि, अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि समझौता करीब है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य और प्रतिबंधों में राहत (West Asia)

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संभावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रावधान हो सकता है। इसके तहत ईरान को 30 दिनों के भीतर समुद्री मार्ग में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाना होगा।

इसके बदले अमेरिका अपनी समुद्री नाकेबंदी हटाने और ईरान को तेल निर्यात फिर से शुरू करने के लिए कुछ प्रतिबंधों में छूट देने पर विचार कर सकता है।

ट्रंप ने नहीं दी अंतिम मंजूरी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप को प्रस्तावित समझौते की जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर अंतिम मंजूरी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि वह आने वाले कुछ दिनों में इस पर फैसला ले सकते हैं।

इस बीच ईरान के सरकारी मीडिया में 14 बिंदुओं वाले एक कथित समझौता मसौदे की जानकारी सामने आई थी, जिसमें अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने, ईरान के आसपास से अमेरिकी बलों की वापसी और होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य यातायात बहाल करने जैसे प्रावधान शामिल बताए गए थे। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस दस्तावेज को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है।

CM Vijay Delhi Visit : आज सोनिया गांधी-राहुल से मिलेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

The post West Asia : ‘ईरान-अमेरिका समझौते के करीब लेकिन अभी डील नहीं हुई है ‘, जेडी वेंस का बड़ा बयान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/west-asia-iran-us-close-to-agreement-but-not-yet-done-jd-vances-big-statement/feed/ 0 73645
Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप https://www.localcube.in/world-news/ivanka-trump-irgc-linked-agent-accused-of-plot-to-assassinate-trumps-daughter-ivanka/ https://www.localcube.in/world-news/ivanka-trump-irgc-linked-agent-accused-of-plot-to-assassinate-trumps-daughter-ivanka/#respond Sat, 23 May 2026 05:33:19 +0000 https://page3news.in/?p=73588 नई दिल्ली। Ivanka Trump :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई थी। इस साजिश को एक इराकी गुट ने अंजाम देने की कोशिश की थी और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रेनिंग दी थी। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में […]

The post Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Ivanka Trump :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई थी। इस साजिश को एक इराकी गुट ने अंजाम देने की कोशिश की थी और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रेनिंग दी थी। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।

Petrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर 2020 के उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने की कोशिश की, जिसका आदेश राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में दिया था। इस हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी मारे गए थे।

इवांका के घर का था ब्लूप्रिंट

खबर के मुताबिक, अल-सादी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा वाले घर का ब्लूप्रिंट था और उसने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां पोस्ट की थीं, जिनमें अमेरिकियों को चेतावनी दी गई थी, “न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी।”

इराक के पूर्व राजनयिक एंटिफाध कानबर ने अखबार को बताया कि अल-सादी बार-बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात करता था, ताकि “ट्रंप का घर भी उसी तरह जला दिया जाए, जिस तरह उसने हमारा घर जलाया था।”

तुर्की में गिरफ्तार हुआ आरोपी

इस इराकी नागरिक को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका को सौंप दिया गया। अधिकारियों का आरोप है कि वह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 18 हमलों और हमलों की कोशिशों में शामिल था। इनमें कथित तौर पर आगजनी, गोलीबारी, चाकूबाजी और यहूदी स्थलों तथा अमेरिकी राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले शामिल हैं।

न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि अल-सादी ईरान-समर्थित मिलिशिया ‘कताइब हिजबुल्लाह’ की ओर से काम करता था और IRGC के साथ उसके करीबी संबंध थे। शोधकर्ता और पूर्व बंधक एलिजाबेथ त्सुरकोव ने कथित तौर पर कहा कि संदिग्ध के सुलेमानी के साथ और बाद में उनके उत्तराधिकारी इस्माइल कानी के साथ करीबी संबंध थे।

NAMAZ BAN ON ROAD : ‘देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज, कानून व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं’, बोले उत्तराखंड सीएम

 

The post Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/ivanka-trump-irgc-linked-agent-accused-of-plot-to-assassinate-trumps-daughter-ivanka/feed/ 0 73588
Italy : पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त https://www.localcube.in/world-news/italy-pm-modi-receives-grand-welcome-in-rome-meloni-says-welcome-to-rome-my-friend/ https://www.localcube.in/world-news/italy-pm-modi-receives-grand-welcome-in-rome-meloni-says-welcome-to-rome-my-friend/#respond Wed, 20 May 2026 04:32:54 +0000 https://page3news.in/?p=73556 Italy :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत […]

The post Italy : पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त appeared first on Local cube.in.

]]>
Italy :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की।

B. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

भारतीय समुदाय ने रोम में पीएम का किया भव्य स्वागत

इससे पहले दिन में पीएम मोदी रोम पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और वहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की और एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने उनका चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था।

सनातन धर्म संघ को इटली की संसद में मान्यता दी गई

भारतीय समुदाय की सदस्य स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी ने बताया कि यह उनकी पीएम मोदी से दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 2021 में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं और तब से उन्होंने उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संघ को इटली की संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने एनआई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हमने 2021 में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है।

वहीं, भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए और उन्होंने हमसे बातचीत की। पहली बार हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए बेहद विशेष क्षण है। उन्होंने हमें एकता और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर

 

The post Italy : पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/italy-pm-modi-receives-grand-welcome-in-rome-meloni-says-welcome-to-rome-my-friend/feed/ 0 73556
PM Modi Netherland visit : यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, कई बड़े समझौतों की उम्मीद https://www.localcube.in/world-news/pm-modi-netherlands-visit-after-uae-pm-modi-reached-netherlands-many-big-agreements-expected/ https://www.localcube.in/world-news/pm-modi-netherlands-visit-after-uae-pm-modi-reached-netherlands-many-big-agreements-expected/#respond Sat, 16 May 2026 04:45:23 +0000 https://page3news.in/?p=73524 एम्स्टर्डम: PM Modi Netherland visit  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी दो दिन की नीदरलैंड यात्रा को सेमीकंडक्टर, पानी, क्लीन एनर्जी और दूसरे कई सेक्टर में दोनों देशों के बीच रिश्तों को गहरा करने का मौका बताया. Dhar Bhojshala : हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा […]

The post PM Modi Netherland visit : यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, कई बड़े समझौतों की उम्मीद appeared first on Local cube.in.

]]>
एम्स्टर्डम: PM Modi Netherland visit  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी दो दिन की नीदरलैंड यात्रा को सेमीकंडक्टर, पानी, क्लीन एनर्जी और दूसरे कई सेक्टर में दोनों देशों के बीच रिश्तों को गहरा करने का मौका बताया.

Dhar Bhojshala : हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वह नीदरलैंड प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से मिलेंगे और किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मिलेंगे. वह शनिवार को देश में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘एम्स्टर्डम पहुँच गया हूँ. नीदरलैंड्स का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इंडिया-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट लिंकेज को बहुत बढ़ावा दिया है. यह सेमीकंडक्टर, पानी, क्लीन एनर्जी और दूसरे एरिया में रिश्तों को और गहरा करने का मौका देता है. प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बातचीत करूँगा और महाराजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मिलूँगा. मैं 16 तारीख की सुबह एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी एड्रेस करने का इंतजार कर रहा हूँ.’

पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका स्वागत रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, एडजुटेंट-जनरल और हिज मैजेस्टी द किंग के मिलिट्री हाउसहोल्ड के चीफ, डच फॉरेन मिनिस्टर टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड्स में इंडियन एम्बेसडर कुमार तुहिन के साथ-साथ डच सरकार के दूसरे सीनियर अधिकारियों ने किया.

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदायों से भी बातचीत की जहां उनका स्वागत जोश और मुस्कुराते चेहरों के साथ हुआ, जब वे हाथ मिला रहे थे और लोगों से बातचीत कर रहे थे. नीदरलैंड पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूएई के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और देश के लिए भारत के मजबूत सपोर्ट को दोहराया.

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वेस्ट एशिया में बढ़ती रीजनल अस्थिरता के बीच नई दिल्ली अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. मीटिंग के दौरान यूएई लीडरशिप को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूएई को अपना ‘दूसरा घर’ बताया और अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए अमीराती को धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. और जैसा कि आपने कहा, मैं अपने दूसरे घर आया हूं, और कहा कि उनके आने के दौरान यूएई एयर फ़ोर्स के एयरक्राफ्ट से जो एस्कॉर्ट मिला, वह भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है.

NEET-UG 2026 paper leak : NEET पेपर लीक में इनसाइडर की भूमिका? CBI जांच में गहराया शक, पुणे-लातूर से 2 और गिरफ्तार

The post PM Modi Netherland visit : यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, कई बड़े समझौतों की उम्मीद appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/pm-modi-netherlands-visit-after-uae-pm-modi-reached-netherlands-many-big-agreements-expected/feed/ 0 73524
Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष https://www.localcube.in/world-news/trump-china-visit-china-issues-stern-warning-to-us-on-taiwan-xi-jinping-says-wrong-move-could-spark-conflict/ https://www.localcube.in/world-news/trump-china-visit-china-issues-stern-warning-to-us-on-taiwan-xi-jinping-says-wrong-move-could-spark-conflict/#respond Thu, 14 May 2026 06:54:52 +0000 https://page3news.in/?p=73508 Trump China Visit :  अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ चेतावनी दी है कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और यहां […]

The post Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष appeared first on Local cube.in.

]]>
Trump China Visit :  अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ चेतावनी दी है कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और यहां तक कि संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।

Delhi Gang Rape : फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दोनों के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों की सबसे संवेदनशील और अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे को सावधानी और समझदारी से संभाला गया, तो दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता बनी रह सकती है। लेकिन अगर इसमें दखल बढ़ा या गलत कदम उठाए गए, तो इससे पूरे द्विपक्षीय संबंध खतरे में पड़ सकते हैं।

जिनपिंग ने क्या कहा?

शी जिनपिंग ने कहा कि अगर ताइवान के सवाल को ठीक से संभाला गया, तो चीन और अमेरिका के संबंध स्थिर रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो टकराव और संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है।

जब पत्रकारों ने शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि शानदार। लेकिन उन्होंने बस इतना ही कहा। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने ताइवान के बारे में चर्चा की थी। ट्रम्प ने शी जिनपिंग के साथ स्वर्ग मंदिर पहुंचने के बाद तस्वीरें खिंचवाते समय कोई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि, ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले अमेरिका में स्थित चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में ‘चार लाल रेखाएं’ हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। चीन ने जिन चार मुद्दों को सबसे संवेदनशील बताया, उनमें ताइवान का सवाल, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार शामिल हैं। चीन ने साफ संकेत दिया कि इन मुद्दों पर किसी भी तरह का दबाव या हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्यों अहम है ताइवान का मुद्दा?

ताइवान लंबे समय से वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को सैन्य और राजनीतिक समर्थन देता रहा है। यही वजह है कि यह मुद्दा दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव का प्रमुख कारण बना हुआ है।

2017 के बाद ट्रंप का चीन दौरा (Trump China Visit)

इस अहम चेतावनी के बीच ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और चीन के रिश्तों में व्यापार, तकनीक, टैरिफ, इंडो-पैसिफिक रणनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है।

शी जिनपिंग ने ट्रंप का औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, जिसके बाद ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी इस बैठक में मौजूद रहे।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ऑनर गार्ड बटालियन ने ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई, जिसमें आर्थिक सहयोग, वैश्विक सप्लाई चेन, टैरिफ और भू-राजनीतिक हालात जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह ट्रंप का 2017 के बाद पहला चीन दौरा है। इससे पहले दोनों नेता पिछले साल बुसान में आमने-सामने मिले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात आने वाले समय में अमेरिका-चीन संबंधों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान

The post Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/trump-china-visit-china-issues-stern-warning-to-us-on-taiwan-xi-jinping-says-wrong-move-could-spark-conflict/feed/ 0 73508