Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडट्रांसपोर्ट नगर में दो इंजीनियरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

ट्रांसपोर्ट नगर में दो इंजीनियरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

 dipr

देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर में जनरेटर रूम के अंदर दो इंजीनियरों के बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दोनों अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश पुत्र रामसागर निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम देखते थे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12ः30 बजे कंपनी में तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके बाद दोनों इंजीनियर समस्या की जांच करने के लिए जनरेटर रूम में गए थे। सुबह गार्ड ने दोनों को कमरे के अंदर अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने की आशंका सामने आई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments