नैनीताल Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/kumaon/nainital/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 नैनीताल Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/kumaon/nainital/ 32 32 236804266 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0 73621
    दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर जारी अतिक्रमण नोटिस को किया रद्द, माफी मांगने का निर्देश https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Fri, 02 May 2025 08:46:51 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114137 नैनीताल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए प्रशासन की ओर से बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के मकान पर जारी अतिक्रमण नोटिस को रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए प्रशासन को आरोपी से बिना शर्त माफी मांगने का भी निर्देश दिया। नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म […]

    The post दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर जारी अतिक्रमण नोटिस को किया रद्द, माफी मांगने का निर्देश appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    नैनीताल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए प्रशासन की ओर से बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के मकान पर जारी अतिक्रमण नोटिस को रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए प्रशासन को आरोपी से बिना शर्त माफी मांगने का भी निर्देश दिया।

    नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने नगर पालिका की ओर से उस्मान व अन्य को अतिक्रमण हटाने के संबंध में दिए गए नोटिस को वापस लेने को कहा है। नगर पालिका ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन न करने पर अपनी गलती स्वीकार की है। उस्मान के अधिवक्ता डॉ. कार्तिकेय हरि गुप्ता ने नगर पालिका नैनीताल द्वारा उस्मान को दिए नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व 15 दिन का नोटिस देना होता है। लेकिन नगर पालिका ने केवल तीन दिन का समय दिया जबकि आरोपी जेल में है। इसके अलावा क्षेत्र के कई दर्जन अन्य लोगों को नोटिस हुए हैं।

    इस मामले की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायधीश जी.नरेंद्र व न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की स्पेशल बेंच बनी थी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रथम व द्वितीय कोर्ट में पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान तीन दिन का समय दिए जाने के नोटिस पर नगर पालिका ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए नोटिस वापस लेने की जानकारी कोर्ट को दी।

    हाईकोट ने दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में हुए विरोध प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल सहित पुलिस को कड़ी फटकार लगाई । हाईकोर्ट ने ऐसे मामले ने सख्ती से निपटने की सलाह दी है । मामले की अगली सुनवाई की तिथि मंगलवार 6 मई को होगी । उस दिन पुलिस व नगर पालिका को कोर्ट के आदेशों के पालन की रिपोर्ट देनी है ।

    The post दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर जारी अतिक्रमण नोटिस को किया रद्द, माफी मांगने का निर्देश appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0 114137
    New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/new-year-2025-president-murmu-and-pm-modi-congratulated-the-countrymen-on-the-new-year/ https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/new-year-2025-president-murmu-and-pm-modi-congratulated-the-countrymen-on-the-new-year/#respond Wed, 01 Jan 2025 05:03:20 +0000 https://page3news.in/?p=68015 नई दिल्ली। New Year 2025 :  नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, देर रात से ही एक दूसरे को शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चल पड़ा है।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजनाथ सिंह , राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने […]

    The post New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    नई दिल्ली। New Year 2025 :  नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, देर रात से ही एक दूसरे को शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चल पड़ा है।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजनाथ सिंह , राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

    Lucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    ‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’

    ‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं’

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए!

    इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक नया संकल्प लें।

    राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट

    राजनाथ सिंह ने नए साल (New Year 2025) की बधाई दी है। आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यह मेरी कामना है।

    आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।

    क्या बोले राहुल गांधी?

    राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

    LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

    The post New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/nainital/new-year-2025-president-murmu-and-pm-modi-congratulated-the-countrymen-on-the-new-year/feed/ 0 68015