रुद्रप्रयाग Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 21 Mar 2025 12:57:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 रुद्रप्रयाग Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/ 32 32 236804266 illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/#respond Fri, 21 Mar 2025 12:54:28 +0000 https://page3news.in/?p=68912 illegal madrasas : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध निर्माण और अवैध मदरसों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह जारी रहेगा। सरकार ऐसे मामलों की जांच करेगी और अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य […]

The post illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार appeared first on Local cube.in.

]]>
illegal madrasas : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध निर्माण और अवैध मदरसों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह जारी रहेगा। सरकार ऐसे मामलों की जांच करेगी और अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने अवैध निर्माण (illegal madrasas )और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प लिया है। जहां से भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका संज्ञान लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

पिछले 15 दिनों के भीतर 52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया गया है। सीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में नौ अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई की गई।

Sports Ministry : खेलों में आयु के जरिये धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की अब खैर नहीं, लगेगा प्रतिबंध

The post illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/feed/ 0 68912
Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/#respond Thu, 13 Mar 2025 11:19:14 +0000 https://page3news.in/?p=68909 देहरादून : Holi 2025  मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक […]

The post Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Holi 2025  मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है।

Sports Ministry : खेलों में आयु के जरिये धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की अब खैर नहीं, लगेगा प्रतिबंध

कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, थारू सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मनाई जाने वाली होली का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक होली गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली (Holi 2025) के इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश दें।

कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Dehradun accident : तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत

The post Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/feed/ 0 68909
Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/#respond Wed, 12 Mar 2025 12:15:46 +0000 https://page3news.in/?p=68897 Eat Right India Campaign :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ […]

The post Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान appeared first on Local cube.in.

]]>
Eat Right India Campaign :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित श्ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जन-प्रतिनिधियों के साथ ही, सभी सचिव, जिलाधिकारी, विभागध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी इसके लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करेंगे। यही नहीं बदलती जीवनशैली को देखते हुए आमजन को कम तेल, कम चीनी और कम नमक की खपत करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। अभी सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपेन के तहत सर्टिफाइड किया गया है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जेल परिसरों को ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल प्रमाणन के लिए पात्र बनाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

————————————–
हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया है। ईट राइट इंडिया अभियान मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता को संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यह संदेश राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग सही पोषण के प्रति जागरूक हो सके।
-पुष्कर सिंह धामी

Rishabh Pant Sister Wedding : ऋषभ पंत की बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना

The post Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/feed/ 0 68897
Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/#respond Wed, 12 Mar 2025 11:39:57 +0000 https://page3news.in/?p=68894 देहरादून : Holi Milan Program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने […]

The post Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Holi Milan Program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस   सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे।

Rishabh Pant Sister Wedding : ऋषभ पंत की बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देहरादून नगर निगम द्वारा जहां एक ओर उच्च कोटि की जन सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, वहीं शहर में स्वच्छता को और भी अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। केदारपुरम में 3.5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से एक नए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं उच्च कोटि की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था बनाए जाने के लिए 2 स्थानों पर मैकेनाईज्ड ट्रांसफ़र स्टेशन स्थापित करने और वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के अन्तर्गत दस हजार रूपये प्रति माह का सम्मान भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन कर का भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा देने के साथ ही वित्तीय प्रकरणों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से ई-कोष वेबसाईट तैयार की गयी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम देहरादून को देश में 68 वां तथा उत्तराखण्ड के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष देहरादून की स्वच्छता रैंकिंग में और अधिक सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विधानसभा में उत्तराखंड का भू कानून के लिए विधेयक पारित किया जा चुका है। राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू कानून लाया जा रहा है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। यूसीसी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिख रहा है और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यूसीसी की ये गंगा देश के हर राज्य को लाभ देने का कार्य करेगी। उत्तराखण्ड में निवेश के लिए निवेशको का रूझान तेजी से बढ़ रहा है, उनको सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमतियां प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 04 जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद उन्होंने राज्य में सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। इस साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य में नौकरी दी गई है। यह कालखण्ड रोजगार का कालखण्ड भी है।

मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल ने होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में राज्य ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सरकार आम जन की भावनाओं के अनुरूप नीतियों को लागू कर रही है जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। मेयर ने शहर के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर वासियों को बेहतर जन सुविधाएं देने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। सहस्त्रधारा स्थित पूर्व ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इस स्थल को आम जन के लिए सुरक्षित व्यापक हाट बाजार में तब्दील किए जाने की योजना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, सविता कपूर, श्री दुर्गेश्वर लाल, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल, नगर निगम के अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित थे।

Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव में सत्ता का फैसला आज, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

The post Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/feed/ 0 68894